लॉगिन

कारोबारी ने पेड़ से लटककर दी जान : 50 लाख की ठगी और भारी भरकम कर्ज से था परेशान… 19 पन्नों का मिला सुसाइड नोट

Chhattisgarh November 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
कारोबारी ने पेड़ से लटककर दी जान : 50 लाख की ठगी और भारी भरकम कर्ज से था परेशान… 19 पन्नों का मिला सुसाइड नोट

कारोबारी ने पेड़ से लटककर दी जान : 50 लाख की ठगी और भारी भरकम कर्ज से था परेशान… 19 पन्नों का मिला सुसाइड नोट

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में आर्थिक तंगी से परेशान 36 साल के व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा बाईपास के पास बबूल के पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला है. मृतक की पहचान ढेलवाडीह ग्राम निवासी 36 साल शिवचरण साहू के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. बबूल पेड़ पर लटके शिवचरण साहू के शव को नीचे उतारा गया. जांच के दौरान मृतक के जेब से 19 पन्नों का लंबा सुसाइड नोट बरामद किया गया है. इसमें आर्थिक तंगी और 50 लाख रुपये की ठगी का जिक्र किया गया है. पुलिस इसकी लेटर की जांच कर रही है. वहीं परिजनों और जान-पहचान वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या से जुड़ी कई वजह सामने आई है. इसमें बताया गया कि उसने कोविड-19 में एक स्कूल खोला था, लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे बंद करना पड़ा. इस कारण लंबे वक्त से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. यह भी जिक्र किया गया है कि किसी व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर उसे झांसा दिया, जिसके बाद उससे 50 लाख रुपये की ठग लिए गए.

बताया जा रहा है कि कोरोना काल में बिचौलिए की मौत के बाद युवक कर्ज के दलदल में फंस गया था. लेनदारों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात नोट में लिखी है. चर्चा है कि सुसाइड नोट की मूल कॉपी कोरबा एसपी को भेजी गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds