लॉगिन

बैलाडीला में बड़ा भूस्खलन : टीलिंग्स का पहाड़ टूटा, 10 किमी तक फैल गया मलबा, गांवों के रास्ते बंद

Chhattisgarh November 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बैलाडीला में बड़ा भूस्खलन : टीलिंग्स का पहाड़ टूटा, 10 किमी तक फैल गया मलबा, गांवों के रास्ते बंद

बैलाडीला में बड़ा भूस्खलन : टीलिंग्स का पहाड़ टूटा, 10 किमी तक फैल गया मलबा, गांवों के रास्ते बंद

दतेवाड़ा। बैलाडीला की पहाड़ियों में खनन से निकलने वाला लाल खनिज अपशिष्ट (टीलिंग्स) अब आसपास के जंगल और ग्रामीण रास्तों के लिए मुसीबत बनता नजर आ रहा है। टीलिंग्स का विशाल ढेर खिसकने से जंगल में मलबा फैल गया है, वहीं लोहागांव को किरंदुल से जोड़ने वाला मार्ग भी इसकी चपेट में आकर बंद हो गया है। पिछले दो दिनो से लगातार मलबा खिसकने की खबरों ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है।

10 किलोमीटर तक फैलने का दावा, जंगल को भारी नुकसान

जिला पंचायत सदस्य सामारु कड़ती के मुताबिक, टीलिंग्स का मलबा करीब 10 किलोमीटर के दायरे में फैल चुका है। इसकी चपेट में आने से बड़ी संख्या में पेड़-पौधे के नष्ट होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, जंगल और पर्यावरण को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन अभी सामने नहीं आया है।

एनएमडीसी की अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एनएमडीसी की टीलिंग्स डॉपिंग व्यवस्था रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे है। आरोप है कि खनिज अपशिष्ट के प्रबंधन और तकनीकी निगरानी में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते मलबा खिसकने की स्थिति बनी। निजी कंपनी को ठेका दिए जाने को लेकर भी विरोध और सवाल सामने आ रहे है।

ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित, जांच की मांग तेज

मलबा फैलने से लोहागांव-किरंदुल मार्ग बाधित होने की बात सामने आई है. जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं, प्रभावित इलाके में अधिकारियों और मीडिया की पहुंच सीमित होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना को लेकर अब स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने, पर्यावरणीय क्षति का आकलन करने और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds