लॉगिन

राष्ट्रीय सचिव पद से देवेंद्र यादव की छुट्टी : भूपेश बघेल के ओएसडी मनीष बंछोर ने लिखा- बाप तो बाप रहेगा…

Chhattisgarh November 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राष्ट्रीय सचिव पद से देवेंद्र यादव की छुट्टी : भूपेश बघेल के ओएसडी मनीष बंछोर ने लिखा- बाप तो बाप रहेगा…

राष्ट्रीय सचिव पद से देवेंद्र यादव की छुट्टी : भूपेश बघेल के ओएसडी मनीष बंछोर ने लिखा- बाप तो बाप रहेगा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही गुटबाजी एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई है। गुरुवार को जारी हुई कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की सूची में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम शामिल नहीं होने को भूपेश बघेल गुट अपनी बड़ी जीत के रूप में प्रचारित कर रहा है। वहीं कांग्रेस की इस गुटबाजी पर भाजपा चुटकी ले रही है।

चर्चा में मनीष बंछोर का पोस्ट

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD मनीष बंछोर ने शोषल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। श्री बंछोर ने पोस्ट में लिखा है-

बाप तो बाप रहेगा जिस डाल पर बैठे उसी को काटोगे तो गिरना तय है..

इति सिद्धम…

दरअसल, अपने इस पोस्ट के साथ श्री बंछोर ने गुरुवार को जारी कांग्रेस के नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची भी पोस्ट की है। इससे यह साफ है कि श्री बछोर ने उक्त पोस्ट देवेद्र यादव को इंगित करते हुए ही पोस्ट की है।

भाजपा ने ली चुटकी, मेरी बिल्ली मुझी से म्याउ

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई के मुख्य प्रवक्ता और राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने इसपर एक वीडियो जारी कर तंज कसा है। श्री पांडेय ने कहा है कि, द्वेश क्लेश कलह और गुटबाजी फंसी कांग्रेस। अपनी डफली अपना राग, अपना नगाड़ा अपना फाग भूपेश ताम्रध्वज एक ही डाल पर । यादव हुए डाउन फाल पर हमारी बिल्ली हमी से म्याउ, तेरी पुगी बना भिलाई में बजाउ तीन प्रभारी सचिवों की छुट्टी, अब पियो पांच सौ पचपन मुगली घुट्टी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds