लॉगिन

गणेश विसर्जन झांकी पर बवाल : पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, धरने पर बैठे लोग

Chhattisgarh September 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
गणेश विसर्जन झांकी पर बवाल : पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, धरने पर बैठे लोग

गणेश विसर्जन झांकी पर बवाल : पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, धरने पर बैठे लोग

सिमगा । बलौदाबाजार जिले के सिमगा में शनिवार रात गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस और जनता के बीच तनाव की स्थिति बन गई। जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर कथित रूप से लाठीचार्ज करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में आज रविवार सुबह से कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के तमाम जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग जय स्तंभ चौक सिमगा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

सर्वदलीय एकजुटता और सिमगा बंद का आह्वान

बताया जा रहा है कि, शनिवार रात को गणेश विसर्जन झांकी निकाली गई थी। इसी दौरान जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर लाठी चार्ज किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आज रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलो और स्थानीय नागरिको ने एकजुट होकर सिमगा बंद का आह्वान किया है।

प्रशासन के खिलाफ लगा रहे नारेबाजी

वहीं सुबह से ही शहर की सभी दुकाने, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के नेता एक मंच पर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।

जनप्रतिनिधियों की प्रमुख मांगे

धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उनकी मुख्य मांगे निम्नलिखित है। घटना के लिए जिम्मेदार एसडीओपी थाना प्रभारी और लाठीचार्ज में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो। हालांकि, धरने पर बैठे लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और वे अपनी मांगों पर अड़े हुए है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds