लॉगिन

आत्महत्या या कोई साजिश पानी टंकी में लटकी मिली युवक की लाश, गांव में फैली सनसनी

Chhattisgarh September 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आत्महत्या या कोई साजिश पानी टंकी में लटकी मिली युवक की लाश, गांव में फैली सनसनी

आत्महत्या या कोई साजिश पानी टंकी में लटकी मिली युवक की लाश, गांव में फैली सनसनी

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोगरगढ़ से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बछेरा भाठा के आश्रित ग्राम लेडीजोब में सनसनी फैल गई। गांव की पानी टंकी में एक 25 वर्षीय युवक की लाश लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान दीपक कोर्राम, पिता रामसिंग कोर्राम निवासी लेडीजोब के रूप में हुई है।

पानी टंकी में शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पूरे गांव में भय और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल यही है। कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को पानी टंकी में लटकाया गया है।

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

सूत्रों के मुताबिक, लेडीजोब गांव की पानी टंकी में युवक का शव लटके होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक युवक की पहचान दीपक कोर्राम, पिता रामसिंग कोर्राम के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं है और मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है।

आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

हालांकि, फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यो, परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। क्या दीपक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की, या फिर उसकी हत्या के बाद शव को पानी टंकी में लटकाया गया। यह सवाल फिलहाल, पुलिस जांच के घेरे में है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ पाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds