लॉगिन

देशव्यापी बैंक हड़ताल : 28 से 30 सितंबर तक कामकाज रहेगा ठप, 5 डे वर्किंग समेत कई मांगें

Chhattisgarh September 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
देशव्यापी बैंक हड़ताल : 28 से 30 सितंबर तक कामकाज रहेगा ठप, 5 डे वर्किंग समेत कई मांगें

देशव्यापी बैंक हड़ताल : 28 से 30 सितंबर तक कामकाज रहेगा ठप, 5 डे वर्किंग समेत कई मांगें

रायपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 दिसंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इसलिए वित्त मंत्रालय के विशेष निर्देशों के तहत आज रविवार होने के बावजूद सभी सरकारी बैंको को खुला रखा गया है ताकि ग्राहको को असुविधा न हो। इसके चलते लोन डिपॉजिट से लेकर आरटीजीएस तक के काम, चेक क्लीयरेस, केवाईसी और दस्तावेज जमा जैसे शाखा आधारित काम प्रभावित होगे। वहीं सरकारी भुगतान और टैक्स से जुड़े बैंकिंग कार्यों पर असर पड़ सकता है।

बैंक शाखाओं में कैश जमा और निकासी काउंटर पर लेनदेन बंद रहेगा। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करना, पेशन सुधार सहित अन्य मांगे शामिल है। ऑल इंडिया इंश्योरेस एम्प्लाइज एसोसिएशन ने बैंक कर्मचारियो की 28 से 30 सितंबर तक होने वाली देशव्यापी बैक हड़ताल का समर्थन किया है।

28 से 30 सितंबर तक कामकाज रहेगा ठप

दरअसल, देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी 5 के वर्किंग शाखाओं में स्थायी कर्मचारियों जैसे मैसेजर आर्ड गाईस की कमी को पूरा करने के लिए नई नियुक्तियां किए जाने, आउटसोर्सिंग पर रोक, पीएलआई और पेशन नियम सहित अन्य मांगो को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इससे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको की शाखाओं में चेक क्लीयरेस, कैश डिपाजिट, विड्रॉल और पासबुक अपडेट जैसे कार्य प्रभावित रहेंगे।

3 दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले आज खुले रहेंगे बैंक

हड़ताल से उत्पन्न दिक्कत को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय के निर्देश पर 27 सितंबर रविवार को सरकारी बैंक खुले रखे गए है। बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से डीडी पे आर्डर सहित अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित रहेगी। व्यापारिक भुगतान और बड़े काउंटर ट्रांजक्शन पर असर होगा। सूत्रों के मुताबिक बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से प्रदेश में करीब 5 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अंदेशा है।

एआई आईईए ने दिया हड़ताल को समर्थन

ऑल इंडिया एम्प्लाइज एसोसिएशन ने बैंक कर्मचारियों को तीन दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया है। अध्यक्ष धर्मराज महापात्र, महासचिव श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि इस हड़ताल की मुख्य मांग फाइव के बैंकिंग वीक लागू करना है। बैंक कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम की मांग एक वैध और काफी समय से लंबित मांग है। मार्च 2024 में द्विपक्षीय समझौता प्रक्रिया के दौरान उद्योग स्तर पर सहमति बनने के बावजूद यह मुद्दा अभी तक अनसुलझा है।

आवश्यक सरकारी मंजूरी मिलने में लगातार देरी ने बैंक कर्मचारियों के बीच गहरी चिता और असंतोष पैदा कर दिया है। इस देरी से नाराज होकर यूएफबीयू ने निर्णय लिया है कि यदि उनकी मांगे अनसुलझी रहती है तो वे 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। एआईआईईए ने बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल को अपना पूरा समर्थन देते हुए देशभर के बीमा कर्मचारियों से आव्हान किया है कि वे 29 सितंबर को भोजन अवकाश के दौरान एकजुटता का प्रदर्शन करे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds