लॉगिन

प्रार्थना सभा को लेकर बवाल : धर्मातरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन, सड़क पर नारेबाजी

Chhattisgarh September 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
प्रार्थना सभा को लेकर बवाल : धर्मातरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन, सड़क पर नारेबाजी

प्रार्थना सभा को लेकर बवाल : धर्मातरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन, सड़क पर नारेबाजी

धमतरी। शहर के टिकरापारा इलाके में क्रिश्चियन प्रार्थना सभा को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति बन गई। प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इसके बाद क्रिश्चियन संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों की ओर से नारेबाजी होने लगी।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। हंगामे के चलते मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रार्थना सभा को लेकर आमने सामने आए संगठन

हिंदू संगठनों की ओर से आरोप लगाया गया कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी आरोप को लेकर कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, क्रिश्चियन पक्ष की ओर से प्रार्थना सभा को धार्मिक गतिविधि बताया जाता रहा है। ऐसे में मौके पर दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से विवाद की स्थिति बनी। हाल के दिनों में भी धमतरी मे प्रार्थना सभाओ और कथित धर्मातरण को लेकर विवाद सामने आते रहे है।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

विवाद बढ़ने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियो ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रार्थना सभा और धर्मांतरण को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस स्तर पर नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से मामले में तथ्य और संबंधित गतिविधियों की जांच किए जाने की बात सामने आई है।

दीपक बैज बोले- कानून के बाद भी धर्मातरण नहीं रुक रहा तो जिम्मेदार कौन?

घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार ने कानून बनाया है, लेकिन यदि इसके बाद भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही है और धर्मांतरण नहीं रुक रहा है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उसे इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए कि वह धर्मांतरण रोकने में सक्षम नहीं हो पा रही है।

धमतरी में पहले भी सामने आते रहे हैं विवाद

धमतरी में प्रार्थना सभाओं को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। सितंबर में चर्चा और प्रार्थना सभा स्थलों में प्रवेश को लेकर भी विवाद सामने आया था। कुछ चर्चा के बाहर गैर ईसाइयों के प्रवेश को लेकर सूचना बोर्ड लगाए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी, जबकि क्रिश्चियन फोरम ने इसे सुरक्षा से जुड़ा कदम बताया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds