मानवता हुई शर्मसार : बुढ़ातालाब में तैरता मिला नवजात का शव, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। रविवार सुबह शहर के बूढ़ातालाब में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ देखा गया। तालाब के किनारे टहल रहे स्थानीय लौगों की नज़र जब उस पर पड़ी तो उनके हौश उड़ गए। तुरंत ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को तालाब से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस हृदयविदारक घटना ने समाज में संवेदनाओं की गिरती स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, ताकि जल्द ही अज्ञात आरोपी पकड़ में आ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds