रायपुर में 16 अवैध घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण करने वाले एक आरोपी को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी के पास से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर (रावाभाठा) के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों को छिपाकर रखा हुआ है। इस पर खमतराई पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और संजय साव (30 वर्ष) को पकड़ लिया। आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा का रहने वाला है।

जब पुलिस ने संजय साव से सिलेंडरों के भंडारण के संबंध में वैध कागजात और लाइसेंस की मांग की, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

64 हजार के सिलेंडर जप्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 नग इंडियन गैस के घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं। इन सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 64,000 रुपये आंकी गई है। खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds