लॉगिन

पिस्टल और सिगरेट पीते हुए युवतियों ने गरबा इवेंट को किया प्रमोट, लिखा-बिना लड़कियों के पास लेने का कोई मतलब नहीं

Chhattisgarh October 9, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पिस्टल और सिगरेट पीते हुए युवतियों ने गरबा इवेंट को किया प्रमोट, लिखा-बिना लड़कियों के पास लेने का कोई मतलब नहीं

पिस्टल और सिगरेट पीते हुए युवतियों ने गरबा इवेंट को किया प्रमोट, लिखा-बिना लड़कियों के पास लेने का कोई मतलब नहीं

रायपुर : नवरात्रि बस आने ही वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता बिठाई जाएंगी. वहीं कई जगह गरबा का भी आयोजन होगा. गरबे को लेकर खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हैरान कर देने वाले तरीके से गरबे का प्रचार-प्रसार किया गया. अब इसे लेकर विवाद खड़ा होता हुआ दिख रहा है.

गरबा का अजीब प्रमोशम

दरअसल, बिलासपुर का एक वडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवतियां गरबा आउटफिट पहनकर कार्यक्रम सहित मेकओवर का प्रमोशन कर रही हैं. पर हैरानी कि बात तो यह है कि, वीडियो में युवतियां पिस्टल तानती नजर आ रहीं हैं.

यहीं नहीं, युवतियां सिगरेट का छल्ला उड़ाते भी देखी जा रही हैं. जिस अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है उसके कैप्शन में लिखा है कि, टैग यॉर गुंडी गर्ल्स गैंग. कैप्शन में यह भी लिखा है कि,बिना लड़कियों के गरबा पास कोई काम के नहीं हैं.

हालांकि, वीडियो के नीचे डिस्क्लेमर दिया गया है कि, सामग्री सिर्फ शूट के लिए इस्तेमाल की गई है. वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं.

सर्व हिंदू समाज ने जताई आपत्ति

वीडियो सामने आते ही सर्व हिंदू समाज ने नाराजगी जाहिर की है. समाज के मुताबिक इस तरह से धार्मिक कार्यक्रम को प्रमोट करना सही नहीं है. वहीं, समाज के लोगों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच की कराने की मांग की है. फिलहाल मामला तूल पकड़ रहा है. मामले में युवक-युवतियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds