मतदान केंद्र में वोट करने पहुची महिला की हार्ट अटैक से मौत, सारगढ़ में भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच मचा बवाल

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन लगी हुई है। इसी बीच जिला बलौदाबाजार के कसडोल विधानसभा क्षेत्र में वोट देने लाइन पर खड़ी महिला मतदाता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

दरअसल, कसडोल के मतदान क्रमांक 76 मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला मतदाता की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतका का नाम सहोदरा (उम्र 60 वर्ष) बताया जा रहा है। भूपेंद्र अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी कसडोल ने मामले की पुष्टि की है।

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मचा बवाल

वहीं सारंगढ़ जिले के मतदान केंद्र क्रमांक 59, 60, 61 नगर पालिका स्कूल के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वहां पर जमकर नारेबाजी भी हुई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच मचे इस बवाल को रोकने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस और बटालियन के सशस्त्र टीम मौके पर पहुंची।

mahila-maut1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds