लॉगिन

CG BREAKING : वोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक हुई मौत

POLITICS November 17, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG BREAKING : वोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक हुई मौत

CG BREAKING : वोटिंग के दौरान बड़ा हादसा, वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक हुई मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का 70 सीटों में मतदान (Chhattisgarh Phase Second Voting) जारी है. इस बीच बलौदाबाजार (Baloda Bazar) जिले से बड़ी खबर सामने आई है. वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची महिला की अचानक मौत हो गई है. यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई है. मृतका का नाम सहोदरा उम्र 60 वर्ष है. घटना की पुष्टि भूपेंद्र अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी कसडोल ने की है. मामले की जांच में कसडोल पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है कि महिला की हार्ट अटैक आने से मौत हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds