पूजा-पाठ के दौरान क्यों जलाई जाती है अगरबत्ती? जानिए इसके फायदे

हम हर दिन पूजा-पाठ के साथ भगवान की आराधना करते हैं। पूजा में धूप, अगरबत्ती, कपूर और दीपक भी जलाए जाते हैं। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और घर में भी सकारात्मक माहौल बना रहता है। आमतौर पर भगवान की पूजा शुरू करने से पहले अगरबत्ती जलाई जाती है।मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगरबत्ती जलाने से सकारात्मकता आती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कम ही लोग जानते हैं कि अगरबत्ती जलाना शुभ क्यों माना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूजा-पाठ में अगरबत्ती का कितना महत्व होता है।

इस कारण जलाई जाती है अगरबत्ती

अगरबत्ती जलाने से घर सुगंधित हो जाता है। इससे सकारात्मक उर्जा घर में आती है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस कारण अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है।

  घर में अगरबत्ती जलाने से बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

  वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रोजाना अगरबत्ती जलाई जाए, तो वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है।

  अगरबत्ती जलाने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।

  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगरबत्ती सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

  अगरबत्ती जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर में सुगंधित वातावरण हो जाता है।

  अगर आपके बनते काम बार-बार बिगड़ते हैं, तो घर में अगरबत्ती जलाएं। इससे आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button