कब मनाया जाएगा करवा चौथ? नोट कर लें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना महत्व होता है। करवा चौथ व्रत का बड़ा महत्व होता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, शाम को पूजा के बाद चंद्रमा का अर्घ्य दिया जाता है और व्रत का पारण होता है। करवा चौथ का व्रत कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। यह व्रत काफी कठिन माना जाता है। आइए, जानें करवा चौथ की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

करवा चौथ सही तिथि

इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर, मंगलवार रात 09 बजकर 20 मिनट से हो रही है। यह तिथि अगले दिन 1 नवंबर, बुधवार को रात 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। करवा चौथ का व्रत रखने से दांपत्य जीवन सुखी होता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करना महत्वपूर्ण माना जाता है। करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय 1 नवंबर की रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा। करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

पंडित जी के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में करवा चौथ होने से इस व्रत का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग 1 नवंबर की सुबह 06 बजकर 33 मिनट से 02 नवंबर की सुबह 04 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वहीं, शिव योग 1 नवंबर की दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button