‘प्रधानमंत्री को गाली देना कैसे संस्कार..’, पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिलाई Gen-z को शपथ

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने जरूरी बातें कहीं. कथावाचक ने दिल्ली के जेन-जी प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित गाली-गलौज को लेकर युवाओं के संस्कारों पर सवाल उठाए है. उन्होंने व्यासपीठ से कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कह देना अच्छे संस्कार नहीं हैं.

अच्छे संस्कारों की दिलाई शपथ

इतना ही नहीं, कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कथा सुनने आए जेन-जी लड़के-लड़कियों को खड़ा कर देश की मर्यादा और संस्कारों को बनाए रखने की शपथ भी दिलाई. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उन्होंने वहां मौजूद अभिभावकों से अपील की कि, बच्चों को कार न दिलाएं. उन्होंने कहा बच्चों को संस्कार दोगे तो बच्चे कारों की लाइन लगा देंगे.

पीएम को गाली देने पर किया सवाल

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, ‘आज देखिए, क्या हो रहा है? कहीं न कहीं हमारे बच्चे संस्कारों से दूर हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले हमने दिल्ली का नजारा देखा था। क्या संस्कार थे? भारत को विश्वगुरु बनाने की पहल करने वाले और विदेशों में भी जिस भारत का डंका बज रहा है, जो हर सनातनी के दिल में निवास करते हैं, ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, जो राजगद्दी पर बैठे हैं, उन्हें तुम अपशब्द कह रहे हो। ये जेन-जी है? क्या ये आज की जनरेशन है? इसे संस्कार कहेंगे?’

स्कूलों में राष्ट्रगीत का भी किया जिक्र

बताते चलें कि, प्रदीप मिश्रा ने अभिभावकों से बच्चों को कार दिलाने के बजाय अच्छे संस्कार देने की भी अपील की. इतना ही नहीं, कथावाचक ने छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रार्थना और मंत्र पाठ जरूरी किए जाने की तारीफ की. उन्होंने इसे सनातनी पहल और भारत को विश्वगुरु बनाने की पहल बताया और कहा कि आने वाली पीढ़ी जब संस्कारों में ढलेगी तो उसके भीतर देश और छत्तीसगढ़ के प्रति गर्व की भावना पैदा होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds