देखिये Video : कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

कोलकाता : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही चारों तरफ धुंआ फैल गया और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। टर्मिनल के अंदर से सभी यात्रियों को फौरन निकाल लिया गया। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चेक-इन काउंटर के पास लगी आग

अधिकारियों ने बताया कि ये आग डी पोर्टल चेक-इन काउंटर के पास लगी थी और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। करीब 9 बजकर 12 मिनट पर आग लगी, और इस घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। एयरपोर्ट पर भी सामान्य स्थिति में बहाल हो चुकी है और कामकाज में कोई रुकावट नहीं है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले में ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता हवाई अड्डे पर चेक-इन काउंटर के पास मामूली आग लग गई थी। स्थिति नियंत्रण में है। सभी यात्रियों और कर्मचारियों को वहां से निकाल लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चेक-इन प्रक्रिया 22:25 बजे फिर से शुरू हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि आग लगने के कारणों का जल्द पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds