देखें वीडियो : गुजरात के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’! समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें

नई दिल्ली : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तेज होने की संभावना है। तूफान उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ सकता है और इसका खतरा गुजरात पर मंडरा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) चक्रवात बिपरजॉय पर लगातार नजर रखे हुए है कि यह गुजरात से टकराएगा या नहीं।

पोरबंदर से 620 किलोमीटर दूरी पर पहुंचा चक्रवात

Cyclone Biparjoy वर्तमान स्थिति के अनुसार यह अति विनाशकारी चक्रवात बिपरजॉय पोरबंदर से 620 किलोमीटर दूर है। गुजरात के तट पर इस तूफान का असर 11 जून से देखा जा सकता है। राज्य में मछुआरों और तटीय इलाकों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। ऐसी संभावना है कि 11 जून से 14 जून तक गुजरात के तटीय इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें

गुजरात में चक्रवाती तूफान के आने से पहले वलसाड के समुद्र तट पर ऊंची लहरें देखी गई हैं। चक्रवाती बिपरजॉय की चेतावनी के बाद वलसाड प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

गोवा और मुंबई पर भी दिख सकता है असर

पूर्व मध्य अरब सागर में विनाशकारी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पिछले 6 घंटों के दौरान 9 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गोवा से लगभग 700 किमी पश्चिम में, मुंबई से 630 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर से 620 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 930 किमी दक्षिण में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds