लॉगिन

छत्तीसगढ़ में वोट का अधिकार खतरे में! 3.63 लाख नाम कटे… दावा सिर्फ 50 हजार

Chhattisgarh January 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में वोट का अधिकार खतरे में! 3.63 लाख नाम कटे… दावा सिर्फ 50 हजार

छत्तीसगढ़ में वोट का अधिकार खतरे में! 3.63 लाख नाम कटे… दावा सिर्फ 50 हजार

बिलासपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया गया, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस प्रक्रिया में बिलासपुर जिले की मतदाता सूची से करीब 3 लाख 63 हजार नाम काट दिए गए|

हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े आंकड़े के बावजूद अब तक सिर्फ 50 हजार के करीब ही दावा-आपत्तियां दर्ज की गई हैं।जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया। बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी, इसके बावजूद लाखों मतदाता अब भी निष्क्रिय बने रहे।

प्रशासन का साफ कहना है कि दावा-आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा अब समाप्त हो चुकी है।अब केवल उन्हीं आवेदनों की दस्तावेज जांच की जाएगी, जो पहले ही जमा हो चुके हैं। यह सत्यापन प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसके बाद 21 फरवरी 2026 को जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds