बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा का भाई विक्रम सिम्हा गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के 126 पेड़ काटने का आरोप

नई दिल्ली।  भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने पेड़ काटने के आरोप में विक्रम सिम्हा को अरेस्ट किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के भाई पर करोड़ो रुपए के 126 पेड़ काटने का आरोप है। विक्रम सिम्हा से पूछताछ की जा रही है। सिम्हा कर्नाटक के मैसूर-कोडगु का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि हासन के नंदगोडनहल्ली में दस एकड़ जमीन पर करोड़ों रुपए के 126 पेड़ों की कटाई की गई है। दीपक नाम के शख्स की शिकायत पर वन विभाग के अधिकारी हरकत में आए और इस मामले की जांच के लिए कोर्ट की अनुमति मांगी थी। कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद वन विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई की है।

‘यह एक राजनीतिक साजिश है’

इस मामले को लेकर विक्रम सिम्हा ने कहा, ”अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मेरे सांसद भाई को निशाना बनाने की विरोधियों की साजिश है। जिस जमीन पर पेड़ काटने की बात की जा रही है वहां मैंने कोई पेड़ नहीं देखा। मैंने 24 जुलाई 2023 से उस जमीन पर अदरक उगाने के लिए एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। मुझे नहीं पता कि उस जमीन पर पेड़ था और उसे काटा गया है। यह पूरी तरह से एक राजनीतिक साजिश है।” वहीं, सांसद प्रताप सिम्हा हाल ही में 13 दिसंबर को लोकसभा में गैस कनस्तरों से दहशत फैलाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को संसद पास प्रदान करने के आरोपों को लेकर विपक्ष की आलोचना के घेरे में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds