VIDEO : छत्रपति संभाजीनगर की फैक्ट्री में लगी आग, झुलसने से छह लोगों की मौत

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक फैक्ट्री में देर रात आग लग गई थी। आग में झुलसने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आग पर काबू पा लिया गया है और शवों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर मनोज लोहिया ने बताया कि लेदर और कॉटन के दस्ताने बनाने वाली कंपनी सन शाइन में आग लग गई थी। घटना की सूचना सबसे पहले देर रात 1:15 बजे कंट्रोल रूम में मिली। जानकारी मिलते ही एसीपी तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने आगे कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी।

1.15 बजे मिली आग लगने की सूचना

इससे पहले, अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि फैक्ट्री जिले के वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है, जो दस्ताने बनाने का काम करती है। सुबह करीब 1.15 बजे हमें आग की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंदर पांच लोग फंसे हुए हैं। अधिकारी फैक्ट्री के अदंर पहुंचे लेकिन तब तक सभी लोग दम तोड़ चुके थे। हमने छह शव बरामद किए हैं।

10-15 कर्मचारी फैक्ट्री में सो रहे थे

फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर का कहना है कि जब आग लगी तब अंदर 10-15 कर्मचारी मौजूद थे, जो सो रहे थे। आग की लपटें देख मजदूरों में हड़बड़ी मच गई। कुछ लोग वहां से भागने सफल हुए तो वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds