VIDEO : कौन है ये इजरायली लड़की? जिसका हमास ने जारी किया वीडियो, क्या है इरादा?

यारुशेलम : हमास के ठिकानों पर लगातार इजरायल के हमले के बाद ऐसा लग रहा है कि आतंकी संगठन बौखला गया है। 7 अक्टूबर से दोनों के बीच जारी खूनी संघर्ष के बाद पहली बार हमास ने एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो हमास ने बमबारी रोकने के इरादे से ब्लैकमेलिंग के लिए बनाया है।
दरअसल, आतंकी संगठन हमास ने एक 21 साल की लड़की मिआ शेम को बंधक बनाकर वीडियो जारी किया है। वीडियो में लड़की काफी डरी-सहमी हुई है। लेकिन कहते हुए नजर आ रही है कि वो पूरी तरह से ठीक है। हमास की तरफ से उसका इलाज कराया जा रहा है।
#BREAKING Hamas releases what is claimed to be first footage of an Israeli hostage
Hamas psychological warfare?
Mia Shem, 21 years old from Shoham said: "They are taking care of me… I only ask that you get me out of here as soon as possible. Please.”Here's the full story:… pic.twitter.com/0gN3xJu6ow
— The Jerusalem Post (@Jerusalem_Post) October 16, 2023
माना जा रहा है कि हमास ने यह वीडियो ब्लैकमेल करने के इरादे से बनाया है। वह इस वीडियो के जरिए तमाम देशों को यह बताना चाहता है कि इजरायल उस पर हमला कर रहा है और वह पीड़ितों की देखभाल कर रहा है। दुनिया के सामने जैसे उसकी छवि बनाई जा रही है। वो हकीकत नहीं है।
एक इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने मिआ शेम का वीडियो अपने अरेबिक टेलीग्राम चैनल पर जारी किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि हमास का कमांडर लड़की को मेडिकल ट्रीटमेंट दे रहा है। वीडियो में लड़की कहती हुई नजर आ रही है कि वो हमले में घायल हो गई थी। लेकिन अब वो ठीक है। हमास की तरफ से उसका इलाज कराया जा रहा है।