VIDEO: राहुल गांधी ने पहने कूली के कपड़े, दिल्ली में बस स्टैंड पहुंचे, बैग भी उठाया

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार सुबह का उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कूली के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने गुरुवार सुबह आनंद विहार आईएसबीटी का दौरा किया। यहां कुलियों से बात की, उनकी वर्दी पहनी और वजन भी उठाया।

 

 

लोकसभा में अमित शाह ने कहा था, डरो मत

इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में हिस्सा लिया था। राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया था कि महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने वाला कानून तत्काल लागू होना चाहिए। चर्चा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया था। लोकसभा में जैसे ही अमित शाह ने बोलना शुरू किया, तब राहुल गांधी उठकर जाने लगे। इस पर अमित शाह ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि डरो मत। स्पीकर ओम बिरला ने बीच-बचाव करते हुए कहा था कि कोई सदस्य कभी भी उठकर संसद से जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds