लॉगिन

CG – ऑनलाइन सट्टा : सटोरिया नंदू समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, दो दिन पहले सट्टे के पैसों के लिए चला था खूनी संघर्ष…

Chhattisgarh September 21, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – ऑनलाइन सट्टा : सटोरिया नंदू समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, दो दिन पहले सट्टे के पैसों के लिए चला था खूनी संघर्ष…

CG – ऑनलाइन सट्टा : सटोरिया नंदू समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, दो दिन पहले सट्टे के पैसों के लिए चला था खूनी संघर्ष…

रायपुर। तिल्दा में ऑनलाइन सट्टा संचालक नंदलाल लालवानी गुट और दूसरे पक्ष के बीच पैसों की लेन देन को लेकर विवाद हुआ, जिसको लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा। इन गुटों के खिलाफ रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किए। अपराध पंजीबद करने के बाद आज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय द्वारा आज सात लोगों को जेल भेजा गया। साथ ही महिलाओं को जमानत मुचलका में छोड़ा गया। इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता नंदलाल लालवानी राष्ट्रीय सचिव राहुल प्रियंका सेना को भी जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तिल्दा नेवरा में काफी अरसे से नंदू लालवानी के द्वारा सट्टे का व्यवसाय किया जा रहा है। उनके द्वारा चलाए जा रहे सट्टे की पूरी जानकारी तिल्दा पुलिस से लेकर रायपुर के बड़े अधिकारियों के साथ क्राइम ब्रांच को भी है, लेकिन इस सटोरियों के द्वारा पानी के तरह बहाए जाने वाले पैसों ने सभी का मुंह बंद कर रखा है। लोगों का कहना है कि पुलिस इस सटोरिया को सिर्फ सट्टे के कारोबार चलाने में ही सहयोग नहीं करती। बल्कि उनके इशारे पर लोगों को लॉकअप में बंद कर सटोरियों के पैसों की वसूली करने में भी सहयोग करती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds