VIDEO : जेडीयू ने कांग्रेस के सिर फोड़ा ठिकरा, खरगे ने नीतीश को बताया ‘आया राम – गया राम’

नई दिल्ली। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही जदयू भी इंडिया गठबंधन से अलग हो गई। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ मिलकर लड़ने की यह कवायद (इंडिया गठबंधन) नीतीश कुमार ने ही शुरू की थी।

नेतृत्व हड़पना चाहती थी कांग्रेस: केसी त्यागी

नितीश कुमार के इस्तीफे के बाद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन कांग्रेस के रुख के कारण परवान नहीं चढ़ सका। कांग्रेस इंडिया गठबंधन में नेतृत्व हड़पना चाहती थी, जबकि इसकी शुरुआत नीतीश कुमार ने की थी।

केसी त्यागी ने आगे कहा, कांग्रेस छोटे दलों को नीचा दिखा रही है। यही कारण है कि दल गठबंधन छोड़कर जा रहे हैं।


हमें पहले से पता था, नीतीश ऐसा करेंगे: खरगे

वहीं  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खरगे ने कहा कि नीतीश कुमार आय राम गया राम हैं। हमें लालू जी की तरफ से पहले से ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि नीतीश ऐसा करने वाले हैं। कांग्रेस ने सभी दलों को एक साथ रखने की कोशिश की है।

बता दें, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और पंजाब में आम आदमी पार्टी पहले ही इंडिया गठबंधन से अलग हो चुके हैं। इन दोनों दलों ने अपने-अपने राज्यों में कांग्रेस को कोई भी सीट देने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button