VIDEO : प्रेमिका को बाइक की टंकी पर बिठाकर फ़िल्मी अंदाज में कर रहा था स्टंट, एसपी ने विडियो बनाकर की कार्यवाही

 जशपुर : जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह अपने रूटीन दौरे पर कुनकुरी से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। कटनी-गुमला नेशनल हाईवे पर उन्होंने एक बाइक पर स्टंट करते हुए प्रेमी जोड़े को देखा। जिसे उन्होंने कैमरे में कैद किया। कुनकुरी पुलिस ने खतरनाक ढंग से बाइक चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना भी लगाया।

दरअसल, प्रेमी युवक और युवती दोनों झारखंड के सिमडेगा जिले के रहनेवाले हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। स्पोर्ट्स बाइक से दोनों कुनकुरी के पास मयाली डेम घूमने आए थे। लौटते समय प्रेमिका ने फिल्मी अंदाज में पेट्रोल टंकी पर बैठकर स्टंट करने को कहा। प्रेमी विनय साय स्टंट करते हुए आ रहा था, तभी सामने से एसपी जशपुर शशिमोहन सिंह की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रोकी और कुनकुरी पुलिस को बुलाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

कुनकुरी थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने बताया कि स्टंटबाजी कर रहे दोनों युवक-युवती को थाने लाया गया। जहां मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पांच सौ रुपये का जुर्माना कर समझाइश दी गई है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों, पुलिस चौकियों में पहले से ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds