CG : अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाक्सिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर की पूनम ने जीता स्वर्ण पदक

बिलासपुर। बिलासपुर की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम ने फिर अपने देश का परचम पूरे विश्व में लहराया है। कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पूनम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बाक्सिंग खिलाड़ी पूनम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर के अकाउंट विभाग में अकाउंट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी पूनम कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में देश एवं भारतीय रेलवे का परचम लहरा चुकी हैं।

27 अप्रैल से सात मई 2024 तक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एएसबीसी एशियन अंडर-22 और यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पूनम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है।

इसी का परिणाम है कि आज विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी देश एवं भारतीय रेलवे के साथ ही साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रोशन कर रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बाक्सिंग खिलाड़ी पूनम को अंतराष्ट्रीय स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर महाप्रबंधक ने बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds