VIDEO : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 25 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा, बेटियों को 251000 देने का ‘वचन’, प्रदेश की आइपीएल टीम बनाएंगे

भोपाल : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना वचन पत्र मंगलवार दोपहर जारी किया। इसमें युवा, महिला और किसानों पर फोकस किया गया। महिलाओं के लिए प्रियदर्शिनी नाम से अलग से प्रविधान किए गए हैं। पार्टी की ओर से घोषित गारंटियों को शामिल करते हुए वचन पत्र को अंतिम रूप दिया गया है। इसे पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्रीकमल नाथ, महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा समेत अनेक नेता पीसीसी दफ्तर पहुंच चुके हैं। कुछ देर में वचन पत्र जारी होगा।

इन बातों का “वचन”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पार्टी के वचन पत्र विमोचन के मौके पर कहा कि कांग्रेस का चुनाव में नारा रहेगा ‘कांग्रेस आएगी खुशहाली लाएगी’। कांग्रेस सरकार ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल धान और गेहूं ₹2600 क्विंटल की दर पर खरीदेंगे। उपज का 3000 की क्विंटल देने का मिशन। 2 रुपये किलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा। नंदिनी योजना प्रारंभ होगी। 2 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। युवा स्वाभिमान योजना प्रारंभ होगी 1500 से 3000 रुपये तक दिए जाएंगे। 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देंगे स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाया जाएगासामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 1200 रुपये प्रतिमाह की जाएगी। मेरी बेटी योजना में 251000 रुपये दिए जाएंगे। आइपीएल में मध्य प्रदेश की टीम बने, इसका प्रयास किया जाएगा। आउटसोर्सिंग कर्मचारी के साथ न्याय होगा।

https://twitter.com/i/broadcasts/1gqxvQePaoeJB

वचन पत्र में ये प्रविधान

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि वचन पत्र में महिलाओं के लिए जो प्रविधान किए गए हैं, उन्हें अलग से प्रियदर्शिनी नाम से प्रदर्शित किया गया है। पार्टी ने महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह और पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। एक करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली निश्शुल्क और 200 यूनिट आधी दर पर देने, कर्मचारियों की  पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने, किसानों को कर्ज माफ़ी देने, पांच हार्सपावर तक के कृषि पंप के लिए निश्शुल्क बिजली, पुराने बिजली बिल की माफी, सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली देने, पुराने प्रकरणों की वापसी, स्कूली बच्चों को प्रतिमाह 500 से 1,500 रुपये देने के लिए पढ़ो पढ़ाओ योजना, आदिवासियों के ऊपर दर्ज प्रकरणों की वापसी, 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाली आदिवासी बहुल क्षेत्रों को छठवीं अनुसूची में शामिल करने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलवाने और सरकार में आने पर जाति आधारित गणना कराने की गारंटी भी दी गई है।

शिवराज ने दी यह प्रतिक्रिया

कांग्रेस का वचन पत्र जारी होने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस के वचनों को लेकर कहा कि कांग्रेस के वचनों में कितना दम है ? मध्यप्रदेश की जनता यह अच्छे से जानती है।

पिछली बार कमलनाथ सरकार बनने के बाद…

▪️ न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और न उनकी आय बढ़ी

▪️ नारी सम्मान की जगह सिर्फ अपमान हुआ

▪️ बेरोजगारी भत्ते के लिए भटके युवा

▪️ वल्लभ भवन बना भ्रष्टाचार का अड्डा

▪️ गरीबों को न जमीन मिली और न पीएम आवास

▪️ पानी तक के लिए तरसे लोग

▪️ सस्ती बिजली देने के नाम पर हुआ धोखा इसलिए…प्रदेश की जनता ने ठाना है…फिर इस बार भाजपा की सरकार बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds