‘अमित शाह का बेटा क्रिकेट चला रहा’, राहुल गांधी ने वंशवाद को लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

आइजोल : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मिजोरम के आइजोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अधिकतर भाजपा नेताओं के बच्चे वंशवादी हैं। अमित शाह का बेटा तो क्रिकेट चला रहा है।

राहुल गांधी ने पत्रकारों से पूछा कि अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे तमाम भाजपा नेताओं के बच्चे क्या कर रहे हैं? आखिरी बार सुना था कि अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट चला रहा है। उन्होंने कहा, ‘अनुराग ठाकुर जैसे तमाम भाजपा के बच्चे वंशवादी हैं।’

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह मिजोरम के लोगों को संदेश देना चाहते हैं, वो बहुत स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी के पास एक कार्यक्रम है, एक रिकॉर्ड है। बाकी दोनों पार्टियां जेडपीएम और एमएनएफ भाजपा और आरएसएस के राज्य में प्रवेश करने के लिए हथियार हैं।

उन्होंने कहा, ‘जब हम संस्कृति, धर्म पर हमले की बात करते हैं, तो उस हमले के साधन भाजपा-आरएसएस और वे दल हैं जो उन्हें राज्य में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds