Valentine 2023: ऋचा ने अली को बताया अपना ‘देवता’, वैलेंटाइन के मौके पर अनोखे अंदाज में किया विश

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा न सिर्फ अपने शानदार अभिनय बल्कि अपनी अनूठी कॉमेडी टाइमिंग के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने न केवल अपने कॉमेडी से भरपूर किरदारों से लोगों का मनोरंजन किया है, बल्कि अपने सोशल मीडिया पर भी ऋचा कॉमेडी वीडियो अपलोड करती रहती हैं। वहीं, आज वैलेंटाइन डे के मौके पर ऋचा चड्ढा ने पति अली फजल के लिए बेहद खास तरीके से विश किया, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

कॉमेडी वीडियो शेयर कर लोगों को हंसाती है ऋचा

ऋचा चड्ढा अक्सर ही कॉमेडी वीडियो शेयर कर लोगों को हंसाती रहती हैं। वहीं, आज शादी के बाद ऋचा पति अली फजल के साथ पहला वैलेंटाइन डे मना रही हैं और इस मौके को खास बनाने के लिए अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह 80 के दशक में आई फिल्म नसीब अपना अपना के गाने भला है बुरा है या जैसा भी मेरा पति मेरा देवता है…पर एक्ट कर रही हैं। इसके साथ ही ऋचा ने फिल्म से फरहा नाज के चोटी वाले हेयर स्टाइल को भी कॉपी किया है।

ऋचा चड्ढा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा अली फजल को टैग किया और लिखा, ‘हाय अली माय स्वीट वैलेंटाइन।’ अभिनेत्री के इस वीडियो को फैंस ही नहीं सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। अली फजल भी ऋचा के इस वीडियो को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं। इसके अलावा फैंस और सेलेब्स भी ऋचा के वीडियो पर हंसी वाली इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ऋचा चड्ढा ‘हीरामंडी’ की शूटिंग में है बिजी

बता दें कि ऋचा चड्ढा इन दिनों ‘हीरामंडी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और अली फजल काम के लिए एलए में हैं। वहीं, ऋचा और अली पिछले साल ही 8 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों इससे पहले काफी वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds