ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते देखे ये फिल्मे और वेब सीरिज

मुंबई : आज के दौर में दर्शक सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठे ही मनोरंजन करना पसंद करते हैं। इसके लिए उनके पास ओटीटी मौजूद है, जिस पर वे अपने पसंद के हिसाब से फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। दर्शकों को हर हफ्ते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ खास देखने को मिलेगा। इस सप्ताह कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगी। चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो फरवरी के तीसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं।

द नाइट मैनेजर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर स्टारर एक्शन ड्रामा वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ इस हफ्ते दर्शकों को ओटीटी पर देखने को मिलेगी। यह वेब सीरीज 17 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला और रवि बहल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

सर्कस

रणवीर सिंह की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ भी इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने लिए पूरी तरह तैयार है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 17 फरवरी से देखने को मिलेगी। फिल्म ‘सर्कस’ को पिछले साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

माइनस वन

माइनस वन रोमांटिक वेब सीरीज है, जो अपने नए चैप्टर के साथ तैयार है। यह शुभम योगी द्वारा निर्देशित और सिद्धांत माथुर द्वारा लिखित है। माइनस वन न्यू चैप्टर वरुण और रिया के बीच गहरा रिश्ता है, जो जिंदगी के अलग-अलग दौर से गुजरता है। दर्शकों को यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले पर 14 फरवरी से देखने को मिलेगी।

कार्निवल रो

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑरलैंडो ब्लूम और कारा डेलेविंगने अभिनीत फैंटेसी ड्रामा ‘कार्निवल रो’ का दूसरा सीजन शुरू होगा। इसका ताल्लुक विक्टोरियन फैंटेसी दुनिया से है, जो मानव सभ्यताओं द्वारा जीते गए दूरदराज के स्थानों से महान अप्रवासियों द्वारा बसाई गई है। यह ड्रामा सीरीज 17 फरवरी को रिलीज होगी।

बगदाद सेंट्रल

‘बगदाद सेंट्रल’ ब्रिटिश क्राइम थ्रिलर टीवी सीरीज है, जो इराक में सेट है। इसे 2020 में पहली बार प्रसारित किया गया था। इलियट कोला के उपन्यास पर आधारित यह सीरीज अब नए पार्ट के साथ हाजिर है। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर 17 फरवरी को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds