लॉगिन

छत्तीसगढ़ के दौरे पर आज रायपुर आयेंगे केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Chhattisgarh February 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ के दौरे पर आज रायपुर आयेंगे केन्द्रीय मंत्री अमित शाह,  विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के दौरे पर आज रायपुर आयेंगे केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे रहेंगे। दोपहर 12:25 बजे वे राजधानी रायपुर के स्वामी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे। यहां वे विद्यासागर महामुनिराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। 2:10 से 2:40 बजे तक विनयांजलि समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 2:50 बजे सड़क मार्ग से छोटी श्री बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। 3:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार आचार्यश्री के सम्मान में भारत सरकार द्वारा सिक्का एवं डाक लिफाफा जारी किया गया है, जिसका विमोचन होगा। हथकरघा केंद्र का निरीक्षण एवं संचालित प्रतिभास्थली के छात्रों के साथ गृहमंत्री शाह चर्चा करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सांसद नवीन जैन आगरा सहित कई राजनेताओं वरिष्ठ समाज सेवियों की सहभागिता रहेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds