बेकाबू ट्रक ने लोगों, दुकानों और गाड़ियों को कुचला, एक की मौत, दो घायल

रायपुर : जिले के तिल्दा इलाके में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।बेकाबू ट्रक ने लोगों के साथ दुकानों और कुछ गाड़ियों कुचल दिया।इस हादसे में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
भागते समय ट्रक चालक ने कुछ कारों को भी ट्रक ने टक्कर मारी है।जहां पर यह हादसा हुआ वह तिल्दा का प्रमुख बाजारी इलाका है। यहां देर शाम लोगों की आवाजाही रोज की तरह लगी हुई थी, गाड़ियां सड़क किनारे पार्क की गई थीं, तभी इनके बीच अनियंत्रित ट्रक पूरी रफ्तार से घुस आया।घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेकाबू ट्रक कुछ कारों और मोपेड को रौंदते, टक्कर मारते हुए ट्रक पास की दुकानों की ओर बढ़ा, दूसरी सड़क से आ रहा एक और ट्रक उसी ट्रक से टकरा गया।
सड़क किनारे खड़े लोगों को चोटें आईं, इन्हीं में से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। तिल्दा थाने के प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने एक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक की वजह से हादसा हुआ है। रास्ते में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों काे हटाया जा रहा है।ट्रक दुकानों में टक्कर मारते हुए रुका।यह हादसा तिल्दा के दीनदयाल चौक के पास हुआ है। यह चौराहा हाइवे से लगा हुआ है।ट्रक मोड़ के पास ही बेकाबू हो गया और यह हादसा हुआ।
कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान भी ट्रक की चपेट में आ गया, दो कारों के क्षतिग्रस्त होने, कुछ बाइक के रौंदे जाने की खबर है।पुलिस हादसे की जांच कर रही है।लोगों ने किया हंगामापुलिस जब ट्रकों को और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने लगी तभी हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।