50 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार; ओडिशा से झांसी ले जा रहे थे, 30 हजार में हुआ था पहुंचाने का सौदा

दुर्ग : क्राइम ब्रांच और दुर्ग पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर झांसी जा रहे थे। वहां पर किसी अन्य व्यक्ति को इसे सौंपना था। इसके लिए 30 हजार रुपये में सौदा हुआ था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने कार सहित गांजा पकड़ लिया। बरामद गांजे की कीमत करीब 17 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा बलांगिर से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस पर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर गांजा लेकर जा रही गाड़ी को रोक लिया गया। चेकिंग के दौरान गाड़ी की डिक्की में दो प्लास्टिक बोरियों से 50 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 17.80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान निवासी गुड्डू यादव और मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी अकलेश लोधी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर झांसी जा रहे थे। आरोपियों ने गांजा ओडिसा के बलांगिर के अभय नाम के युवक से लिया था। जिसे झांसाी में किसी सुशील को डिलीवरी देनी थी। इस काम के लिए दोनों चालकों से  30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार तस्करो से पूछताछ की है। इसमें कई बडे़ खुलासा होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button