परिवार में लगातार कलह से हैं परेशान? जानें इसकी वजह और उपाय

हमारी सुख-शांति का अभिन्न हिस्सा होता है हमारा परिवार। परिवार से ही सुरक्षा, समर्थन और बिना शर्त प्यार मिलता है। कठिन परिस्थितियों में परिवार का साथ होने से व्यक्ति की हिम्मत बढ़ती है और वह इनसे उबर पाता है। लेकिन अगर परिवार में कलह-क्लेश का माहौल हो, तो व्यक्ति कभी भी सुख से नहीं रह सकता है। तनाव का माहौल किसी भी परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकता है। इसी वजह से सभी चाहते हैं कि परिवार में प्रेमपूर्ण माहौल हो और किसी प्रकार का कोई क्लेश या झगड़ा ना हो।
कलह की वजह
कई बार बिना किसी ठोस वजह के परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसे झगड़ों को सुलझाना बहुत मुश्किल होता है। बहुत छोटी-मोटी बातें भी इन झगड़ों का कारण बन जाती हैं और हंसी-खुशी का माहौल अचानक खराब हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इन क्लेशों के पीछे पितृ दोष या ग्रह दोष जैसे कारण हो सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंडली के आधार पर ग्रहों की दशा भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। अगर ग्रहों की दशा सकारात्मक नहीं हो, तो परिवार में कलह बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ उपायों से इनका निराकरण कर लेना चाहिए। आइये आपको गृह-क्लेश के समाधान के कुछ आसान उपाय बताएं।
नमक के पानी का पोंछा
अगर आपके परिवार में आपसी क्लेश बढ़ता जा रहा है तो सुबह पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लें। घर में नमक वाले पानी का पोंछा लगाने हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर में मौजूद तनाव के माहौल को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही परिवार के लोगों की सोच भी सकारात्मक होगी। लेकिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दिन इस उपाय को नहीं करना चाहिए।
घी का दीपक
घर के मंदिर या ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। घी के दीपक से आस-पास का माहौल शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। रोजाना सुबह या शाम के वक्त एक दीपक जलाने और प्रार्थना करने से पूरे परिवार में खुशहाली आती है। साथ ही आपकी आस्था की वजह से घर में सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनता है।
सत्यनारायण कथा
घर में कलह बढ़ गया हो, तो महीने-दो महीने पर सत्यनारायण भगवान की कथा करवाना बहुत अच्छा माना जाता है। सत्यनारायण जी, भगवान विष्णु के ही रूप हैं। इस कारण जो भी लोग इस कथा का आयोजन करते हैं, उनके घर-परिवार और जीवन में सुख समृद्धि की कमी नहीं होती। इनकी पूजा से घर में प्रेत-बाधा, ग्रह-दोष या बुरी नजरों से भी मुक्ति मिलती है। आवश्यक माना जाता है। समय-समय पर इस कथा का करवाया जाना घर और घर में रहने वालों के लिए बहुत शुभ मानी जाता है।
हनुमान जी की पूजा
कई बार घर को किसी की बुरी नजर लग जाती है या किसी नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। इसकी वजह से भी परेशानियां, बीमारी और कलह का माहौल बनने लगता है। ऐसी शक्तियों को दूर करने के लिए रोजाना हनुमान जी की पूजा करें और मंगलवार के दिन पंचमुखी दीपक जलाएं। हनुमान जी की पूजा-उपासना से परिवार को सभी प्रकार के क्लेशों से मुक्ति मिल सकती है।
नवग्रह पूजा
कुछ मामलों में ग्रहों की दशा और गोचर की वजह से भी घर का माहौल बिगड़ जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र के नौ ग्रह हमारे जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को निर्धारित करते हैं। ऐसे में विधि-विधान से नवग्रह पूजा करने से इन ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम होता है और परिवार में शांति और सद्भाव का माहौल बनता है।