लॉगिन

ट्रेड यूनियनों का भारत बंद आज, हड़ताल पर 25 करोड़ कर्मचारी, बैंकों से लेकर डाकघर सेवाओं तक पर दिख सकता है असर

Chhattisgarh July 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ट्रेड यूनियनों का भारत बंद आज, हड़ताल पर 25 करोड़ कर्मचारी, बैंकों से लेकर डाकघर सेवाओं तक पर दिख सकता है असर

ट्रेड यूनियनों का भारत बंद आज, हड़ताल पर 25 करोड़ कर्मचारी, बैंकों से लेकर डाकघर सेवाओं तक पर दिख सकता है असर

रायपुर : ट्रेड यूनियनों ने आज ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है. देश भर की 10 ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद बुलाया है. बैंकिंग, परिवहन, डाक सेवाओं, खनन और निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक श्रमिक और ग्रामीण मजदूर हड़ताल पर रहेंगे. ये कर्मचारी केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

हड़ताल पर क्यों गए कर्मचारी?

ट्रेड यूनियनों का कहना है कि संसद द्वारा पारित 4 नए श्रम कानून श्रमिकों के कई अधिकार छीन लेते हैं. वहीं विद्यालय, महाविद्यालय और प्राइवेट ऑफिस खुले रहने की संभावना है, परिवहन और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में व्यवधान दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ट्रेड यूनियनों का दावा है कि ये कानून हड़ताल करने, लंबे समय तक काम करने की मांग करना और श्रम नियमों को तोड़ने पर भी कर्मचारियों की रक्षा करना कठिन बनाता है.

किन-किन सेवाओं पर प्रभाव पड़ेगा?

भारत बंद के दौरान बैंकिंग और बीमा सेवाएं, डाक विभाग, कोयल खनन, औद्योगिक उत्पादन, राज्य परिवहन सेवाएं, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक यूनिट्स की सेवाएं प्रभावित होंगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds