लॉगिन

‘गोल्डन गर्ल’ संध्या साहू की किचन में फंदे से लटकी मिली लाश, इलाके में मातम

Chhattisgarh July 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
‘गोल्डन गर्ल’ संध्या साहू की किचन में फंदे से लटकी मिली लाश, इलाके में मातम

‘गोल्डन गर्ल’ संध्या साहू की किचन में फंदे से लटकी मिली लाश, इलाके में मातम

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के छुरा की गोल्डन गर्ल और वेटलिफ्टिंग चैंपियन संध्या साहू की अचानक मौत से पूरे शहर में सनसनी फैल गई. संध्या की लाश मंगलवार की सुबह उनके घर के किचन में फंदे से लटकी मिली. इस घटना से परिवार और पड़ोसी अब भी सदमे में हैं.

फंदे से लटकी मिली संध्या की लाश

ये घटना मंगलवार की है, जब संध्या की मां सुबह नहाने गई थी. तभी यह घटना घटी. जैसे ही उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, तो संध्या किचन में फंदे से लटकी नजर आई. घबराकर उन्होंने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उनकी चींख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संध्या दम तोड़ चुकी थी.

वेटलिफ्टिंग में 6 मेडल जीत चुकी थी संध्या

बता दें कि संध्या साहू ने वेटलिफ्टिंग में अपने दम पर छुरा और गरियाबंद का नाम तमिलनाडु, कोलकाता और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रौशन किया था. खेलो इंडिया जैसी बड़ी प्रतियोगिता में भी उसने भाग लिया था. महज 20 साल की उम्र में चार गोल्ड समेत कुल छह मेडल जीत चुकी थी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds