लॉगिन

आज बजट सत्र का चौथा दिन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल देंगे सवालों का जवाब

Chhattisgarh February 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आज बजट सत्र का चौथा दिन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल देंगे सवालों का जवाब

आज बजट सत्र का चौथा दिन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल देंगे सवालों का जवाब

रायपुर : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन हैं. जहांं सदन में आज से बजट पर चर्चा होगी. वहीं प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गुरु खुशवंत सवालों के जवाब देंगे.

बजट सत्र के चौथे दिन क्या होगा?

सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे

विधायक सुनील सोनी, अंबिका मरकाम ध्यानाकर्षण लगाएंगे

सभापति विक्रम उसेंडी प्रतिवेदन की प्रस्तुति करेंगे

विधायक कुंवर सिंह निषाद, सुशांत शुक्ला याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे

वित्त मंत्री ओपी चौधरी अलग अलग समितियों का निर्वाचन प्रस्तुत करेंगे

मंत्री रामविचार नेताम करेंगे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग के कल्याण समिति का निर्वाचन प्रस्तुत करेंगे.

तीसरे दिन CSR, गिग वर्करों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सीएसआर फंड में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. इस पर मंत्री के नकारात्मक जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब कलेक्टर को निर्देशित नहीं कर सकते तो मंत्री होने का क्या औचित्य है?

इसके अलावा ध्यानाकर्षण में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरम लाल कौशिक ने नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को असफल बताया. गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रशासन के फेल होने के आरोपों को नकारा.

वहीं विधानसभा में प्रदेश में कार्यरत गिग वर्करों की स्थिति, उनके अधिकारों और राज्य स्तर पर नियमन की आवश्यकता को लेकर जोरदार चर्चा हुई. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा कि स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और रैपिडो जैसी कंपनियों में काम कर रहे गिग वर्करों को संगठित मजदूरों की श्रेणी में रखा जाएगा या असंगठित में.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds