धान खरीदी केंद्र में चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार; एलईडी सहित 48 हजार का माल बरामद

बलौदाबाजार : जिले में पुलिस ने धान खरीदी केंद्र चोरी मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। इनके बाद से चोरी किया गया तराजू, एलईडी लाइट सहित 48 हजार रुपये का माल बरामद हुआ है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है।

जानकारी के मुताबिक, भाटापारा सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियां ने ग्राम जांगड़ा के धान खरीदी केंद्र के शटर का ताला तोड़कर तराजू, बाट, पल्ला, एलईडी लाइट और 11 तिरपाल करीब 48 हजार रुपये के चोरी कर लिए थे। पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों में भाटापारा में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास झुग्गी बस्ती निवासी जीराखन उर्फ कोंदा चतुर्वेदी (19) और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने के साथ ही आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds