बंद मकान में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

दंतेवाड़ा : जिले में बुधवार को एक युवक का शव बंद मकान में मिला है। युवक दो दिन से लापता था। आसपास के लोगों को बदबू आई तो शव का पता चला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-13 में दुर्गा प्रसाद का मकान खाली पड़ा हुआ है। वहां लंबे समय से कोई नहीं रहता है। मकान में सुबह से बदबू आ रही थी। मकान बंद होने और बदबू आने के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अंदर गई तो वहां युवक का शव पड़ा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त जावगा के लक्ष्मण के रूप में की है। परिजनों ने दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds