Palak Tiwari के डेटिंग रुमर्स पर श्वेता तिवारी यूं करती हैं रिएक्ट, घबराहट में बेटी से पूछ बैठती हैं ऐसे सवाल

मुंबई : बिजली-बिजली गर्ल पलक तिवारी इन दिनों फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। कुछ ही दिनों में फिल्म रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस बीच पलक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी मां श्वेता तिवारी कैसे रिएक्ट करती हैं जब भी उनके लिंक-अप की खबरें वायरल होती है।

पलक के डेटिंग रुमर्स

सलमान खान जैसे सुपरस्टार संग काम करके पलक तिवारी बेहद खुश हैं। प्रमोशन के दौरान वो भाईजान संग काम करने की खुशी जाहिर कर चुकी हैं। फिल्म को लेकर उन्होंने ईटाइम्स संग बातचीत की। जहां पलक ने अपने डेटिंग रुमर्स पर मां के रिएक्शन पर भी बात की।

लिंक-अप की खबरें सुन डर जाती हैं श्वेता तिवारी

पलक तिवारी ने बताया की एक आम मां की तरह श्वेता तिवारी भी बेटी के लिंग-अप की खबरें सुनकर परेशान हो जाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “वो सोचने लगती हैं कि क्या मैं अपनी बेटी को कुछ ज्यादा ही बाहर भेज रही हूं? क्या वो कुछ ज्यादा ही पार्टी कर रही है?”

बेटी से पूछती हैं ऐसे सवाल

पलक ने आगे कहा, “मां जब भी मेरी डेटिंग रुमर्स से जुड़ी खबरें देखती हैं तो उसका लिंक मुझे भेजकर पूछती हैं कि ये कौन है? कहां से आया? और मेरा जवाब होता है कि कोई नहीं है, क्योंकि सच में कोई नहीं है। मेरे लिए बस मैं, मेरी मां और मेरा भाई है।”

सिंगल हैं पलक तिवारी

पलक तिवारी ने बातचीत में ये भी बताया कि श्वेता तिवारी उनसे सवाल- जवाब नहीं करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “हमारे बीच एक-दूसरे को लेकर भरोसा है, जो किसी भी रिलेशनशिप में सबसे जरूरी चीज है और हम इसकी अहमियत समझते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds