मेकर्स ने धड़क 2 से जाह्नवी और ईशान को दिखाया बाहर का रास्ता, इन स्टार्स ने फिल्म में मारी एंट्री?

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता करण जौहर ने कुछ साल पहले जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को धड़क नाम की मूवी से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इस मूवी ने इन दोनों स्टार्स की धमाकेदार एंट्री कराई, जिस कारण दर्शकों ने इन्हें तुरंत के तुरंत स्वीकार कर लिया। धड़क ने जाह्नवी को बॉलीवुड की बड़ी अदाकारा बना दिया था, जिसके बाद उन्हें लगातार मूवीज मिल रही हैं। अब तो जाह्नवी कपूर को साउथ सिनेमा की मूवीज भी मिलने लगी हैं। जल्द ही वो साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्में करती दिखाई देंगी।

बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें करण जौहर धड़क का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। करण जौहर धड़क 2 नए लीडिंग जोड़े के साथ बनाने की सोच रहे हैं, जिस कारण उन्होंने सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी के साइन किया है। करण जौहर के बैनर में बनने वाली धड़क 2 को शाजिया इकबाल डायरेक्ट करेंगी। यह शाजिया इकबाल की पहली बॉलीवुड मूवी होगी। इससे पहले उन्होंने कभी किसी मूवी का डायरेक्शन नहीं किया है।

बता दें कि फिल्म ‘धड़क’ के लीड स्टार ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का फिल्म ‘धड़क 2’ से पत्ता कट गया है। फिल्म ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की एंट्री हो गई है। हालांकि, फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

करण जौहर नए कलाकारों को स्टार बनाने के लिए जाने जाते हैं। करण जिन-जिन कलाकारों को अपने बैनर से लॉन्च करते हैं, उन्हें स्टार बना देते हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी का करियर गली बॉय के बाद डगमगा गया है। धड़क 2 से उनकी बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो पाएगी या नहीं? यह देखना दिलचस्प रहेगा। सिद्धांत गली बॉय के बाद खबरों में छा गए थे लेकिन उसके बाद उनकी एक भी मूवी हिट साबित नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds