चंद्रमा से संबंध रखता है ये रत्न, धारण करने से हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। प्रत्येक ग्रह का किसी न किसी रत्न से संबंध होता है। इन रत्नों में एक शक्ति होती है। रत्नों को धारण करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। आज हम आपको मून स्टोन के बारे में बताने जा रहे हैं। मून स्टोन चंद्रमा का ही उपरत्न कहलाता है। इसे पहनने से किसी भी जातक की कुंडली में अशुभ चंद्रमा शुभ फल देने लगता है। व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मून स्टोन का स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं और उनकी राशि कर्क है। इसलिए कर्क राशि के लोग मून स्टोन को बिना कुछ सोचे धारण कर सकते हैं।
इस दिन धारण करना होता है उत्तम
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मून स्टोन धारण को पूरे विधि विधान के साथ ही धारण करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा शुभ फल प्रदान करता है। बता दें कि मून स्टोन को शुक्ल पक्ष के किसी भी सोमवार की रात अपने हाथों की सबसे छोटी उंगली में पहन सकते हैं।
मून स्टोन धारण करने के फायदे
मून स्टोन को धारण करने से मन की शांति मिलती है।
मून स्टोन को धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
मून स्टोन को धारण करने से किसी भी दुर्घटना से बचा जा सकता है।
मून स्टोन धारण करने से व्यक्ति के अंदर गजब का आत्मविश्वास बढ़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ट्रैवलिंग की जॉब वाले लोगों को ये रत्न जरूर धारण करना चाहिए।
मून स्टोन धारण करने वाला व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।
मून स्टोन पहनने से व्यक्ति की लव लाइफ बेहतर होती है। इससे संबंधों में मिठास आती है।