लॉगिन

दंतेवाडा में पलटी नाव : नदी पार करते समय हुआ हादसा, एक युवक लापता, दूसरा चट्टानों के बीच फंसा

Chhattisgarh July 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दंतेवाडा में पलटी नाव : नदी पार करते समय हुआ हादसा, एक युवक लापता, दूसरा चट्टानों के बीच फंसा

दंतेवाडा में पलटी नाव : नदी पार करते समय हुआ हादसा, एक युवक लापता, दूसरा चट्टानों के बीच फंसा

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के मैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत मगनार पंचायत के बोधघाट गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाजार से लौटते समय ग्रामीणों से भरी एक लकड़ी की नाव (डॉगी) नदी पार करते वक्‍त पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर गांव लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव पलटने के बाद एक युवक अब भी बीच नदी में स्थित चट्टान पर फंसा हुआ है, जबकि एक युवक लापता बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही बाढ़ बचाव दल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना बारसूर थाना क्षेत्र की है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

बालोद में बहा पुल, कवर्धा में सड़क बनी दलदल

वहीं बुधवार को बालोद और कवर्धा जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। एक ओर बालोद जिले में पुल बह गया। जिससे बहुत से गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वहीं दूसरी ओर कवर्धा के ग्रामीण दलदली सड़कों से परेशान होकर खुद ही मिट्टी हटाने में जुट गए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds