आपके आस-पास रहने वाला ये पक्षी बदल देता है भाग्य, जानिए इसके पंख के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे आस-पास मौजूद रहने वाला कबूतर एक ऐसा पक्षी है, जिसका घर में आना बेहद शुभ माना गया है। कबूतर का पंख मात्र ही आपका भाग्य बदल सकता है। आज इस लेख में हम कबूतर के पंख का महत्व समझेंगे। कैसे एक पंख आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। आइये जानते हैं इस पंख से क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं।

इस पक्षी के पंखों से करें ये उपाय

1.कबूतर के पंखों को लाल या सफेद कपड़े में लाल रंग के धागे से 7 बार लपेटकर घर की तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है। सुख-समृद्धि के साथ जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

2.यदि आप किसी प्रकार के कर्ज में डूबे हुए हैं। कई बार प्रयास करने के बाद भी कर्ज से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पा रहे हैं, तो कबूतर के तीन पंखों को लीजिए और घर के अलग-अलग कोनों में रख दीजिए। उदाहरण के तौर पर आप एक पंख लिविंग रूम में दक्षिण कोने की तरफ रख सकते हैं। दूसरा पंख किचन के उतरी कोने में रख सकते हैं और तीसरा पश्चिम की तरफ रख सकते हैं। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी और धीरे-धीरे कर्ज से मुक्ति के रास्ते खुल जाएंगे।

3.यदि आप बेरोजगार हैं, लाख प्रयास के बाद भी कहीं बात नहीं बन पा रही है, तो आप बृहस्पतिवार को कबूतर के पंखों को हल्दी की गांठ के साथ पीले कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से नौकरी के योग बनने लगेंगे।

4.यदि आपके घर में बार-बार कबूतर आता है, तो इसका अर्थ है कि बहुत जल्दी आपको किसी प्रकार के शुभ संदेश की प्राप्ति होने वाली है। यह संदेश शुभ होता है क्योंकि कबूतर को ईश्वर का संदेशवाहक कहा जाता है। कबूतर का आना इस बात का प्रतीक है कि आपके घर में खुशहाली समृद्धि आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds