क्या आपके हाथों में है ऐसी रेखाएं? जानिए हथेली में राजयोग के संकेत

ज्योतिष शास्त्र का एक अहम अंग है हस्तरेखा शास्त्र। माना जाता है कि हाथों की रेखाएं में व्यक्ति के जीवन की पूरी कहानी लिखी होती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ में कई ऐसे राजयोग होते हैं, जिनके होने से व्यक्ति अगर गरीबी में भी पैदा हुआ हो, तो आगे चलकर सभी सुख-सुविधाएं हासिल करता है। राजयोग होने पर वह राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। आइए जानते हैं हथेली में ये राजयोग कौन से होते हैं और इन्हें कैसे देखा जा सकता है। –

गजलक्ष्मी योग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार धनवान लोगों के हाथ में गजलक्ष्मी योग होता है। हाथ में मणिबंध से शुरू होकर कोई रेखा जब शनि पर्वत पर जाती हो, साथ में सूर्य पर्वत भी उभरा हुआ हो, और मस्तिष्क रेखा, स्वास्थ्य रेखा एवं आयु रेखा पुष्ट हो, तो व्यक्ति के हाथों में गजलक्ष्मी योग होता है। ऐसा व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। साथ ही उसके पास बेशुमार धन- दौलत होती है। ऐसे लोगों को जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

अमला योग

अमला योग हथेली में सूर्य, चंद्र और शुक्र के प्रभाव से बनता है। हथेली में सूर्य, चंद्र और शुक्र पर्वत ऊंचा हो और साथ में चंद्र पर्वत से कोई रेखा, बुध पर्वत तक गई हो तो इससे अमला योग का निर्माण होता है। ऐसे व्यक्ति दूरदर्शी और कला के जानकार होते हैं। ये लोग व्यापार में खूब धन कमाते हैं। जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है, उसका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है। साथ ही इनको प्रेम- संबंधों में भी सफलता मिलती है।

 

मरुत राजयोग

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत ऊंचा हो और गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न बना होता है साथ ही चंद्र पर्वत विकसित होता है, तो ऐसे में मरुत राजयोग का निर्माण होता है। ये लोग काफी धनवान होते हैं। साथ ही इन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। ये लोग कम उम्र से ही अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता पाते हैं। धन वैभव की भी इनके पास कमी नहीं रहती है। इस तरह की हस्तरेखा वाले व्यक्ति कुशल वक्ता और ज्ञानी होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds