2024 में भारत vs INDIA के बीच होगी जंग…असम सीएम सरमा ने बदला ट्विटर बायो

नई दिल्ली : अपने गठबंधन के लिए ‘इंडिया’ नाम चुनने की घोषणा के एक दिन बाद विपक्षी दलों ने 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके लिए ‘जीतेगा भारत’ टैगलाइन को चुना है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर बायो में ‘इंडिया’ हटा लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा तंज कसते हुए कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम ‘इंडिया’ रखा, हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करना होगा।

सीएम सरमा ने INDIA की जगह ‘भारत के लिए भाजपा’ वाक्यांश का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा, हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए, हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे।

बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा के पुराने ट्विटर बायो में पहले ‘Chief Minister Of Assam, India’ लिखा था. जिसे उन्होंने बदलकर ‘Chief Minister of Assam, BHARAT’ कर लिया। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया जब 26 विपक्षी दलों के नेताओं ने बेंगलुरु में दो दिवसीय बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने महागठबंधन के लिए I.N.D.I.A नाम रखा। विपक्ष के मुताबिक इस नाम का अर्थ हैः I-भारतीय, N- राष्ट्रीय, D –विकासात्मक, I –समावेशी, A- गठबंधन।

इसके अलावा सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द घूमता है. अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा, हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे, भाजपा के लिए भारत।

कांग्रेस ने कसा तंज

हिमंत बिस्वा सरमा के इंडिया पर तंज कसने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनसे पूछा कि उनके ट्विटर बायो में इंडिया का जिक्र क्यों है और क्या मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया सभी के नाम अब बदल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button