‘रोजा’ एक्टर Arvind Swamy की पहली शादी में आया था भूचाल, फिर दिल में उतर आईं ये खूबसूरत हसीना

मुंबई : थलापति, रोजा बॉम्बे से लेकर थलाइवी जैसी ढेरों फिल्मों में काम कनरे वाले एक्टर अरविंद स्वामी 30 जून 2023 को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए एक्टर के बर्थडे पर उनकी पत्नी और दोनों बच्चों से रूबरू करवाते हैं।
साउथ एक्टर अरविंद स्वामी की फैमिली
साउथ के मशहूर एक्टर अरविंद स्वामी को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने ‘थलापति’, ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’ से लेकर ‘थलाइवी’ जैसी ढेरों फिल्मों में काम किया है। आइए एक्टर के 53वें बर्थडे पर उनकी फैमिली, वाइफ से रूबरू करवाते हैं।
अरविंद स्वामी के पैरेंट्स
अरविंद स्वामी मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट वीडी स्वामी और भरतनाट्यम डांसर वासंथा के बेटे हैं। उन्होंने मद्रास से पढ़ाई की और फिर मास्टर्स की पढ़ाई करने के लिए नॉर्थ कैरोलिना चले गए।
एक्टर नहीं बल्कि डॉक्टर बनना था
एक वक्त था जब अरविंद स्वामी डॉक्टर बनना चाहते थे। वह मॉडल सिर्फ पॉकेट मनी के लिए बने थे। लेकिन धीरे धीरे वह इस इंडस्ट्री में ही रमते चले गए।
शानदार करियर
अरविंद स्वामी ने करियर की शुरुआत मणि रत्नम की थलापति से की थी। इसके बाद वह करियर में ‘मौनम’, ‘डैडी’, ‘सतरंग के सपने’, रोजा’ से लेकर बॉम्बे जैसी फिल्मों में नजर आए।
अरविंद स्वामी की पहली पत्नी
अरविंद स्वामी की शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो बार शादी की। पहली शादी उनकी साल 1994 में गायत्री रामामूर्ति के साथ हुई।
गायत्री और अरविंद के दो बच्चे हैं। एक बेटा एक बेटी। बेटी का नाम अधीरा तो बेटे का नाम रूद्र है। साल 2010 में कपल ने तलाक ले लिया और बच्चों की कस्टडी गायत्री को मिली थी।
अरविंद स्वामी की दूसरी पत्नी
डिवोर्स के बाद अरविंद स्वामी ने दूसरी शादी अपर्णा मुखर्जी के साथ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की वाइफ पेशे से लॉयर हैं।