अजय देवगन स्टारर इस फिल्म से डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी Rasha Thadani, सामने आई रिलीज डेट

मुंबई : रवीना टंडन की बेटी राशा के बॉलीवुड डेब्यू की पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है। हाल ही ऐसी खबरें आई थीं कि राशा थडानी जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। राशा थडानी को कुछ हफ्ते पहले अभिषेक कपूर के साथ लंच करते भी देखा गया था। बाद में वह डायरेक्टर के ऑफिस से भी निकलते हुए नजर आई थीं। अब कन्फर्म हो चुका है कि राशा थडानी डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू करेंगे।
Rasha Thadani की डेब्यू फिल्म की अनाउंसमेंट की जा चुकी है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। हालांकि फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन रिलीज डेट आ चुकी है। यह 9 फरवरी 2024 को थिएटर्स में दस्तक होगी। इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे।
पहले सारा अली खान और अब राशा को लॉन्च
राशा थडानी और Aaman Devgn स्टारर इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर डायरेक्ट करेंगी। मालूम हो कि राशा से पहले Abhishek Kapoor ने ‘केदारनाथ’ से Sara Ali Khan को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। सारा की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप यंग एक्ट्रेसेस में होती है। अब देखना यह होगा कि राशा जब फिल्मों में आएंगी, तो क्या धमाल मचाएंगी।