नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया युवक फिर किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

कांकेर : जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। आरोपी बालोद जिले के खर्रा गांव का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, बालोद से काम की तलाश में आरोपी दुर्गेश निर्मलकर कांकेर आया था। वो यहां मजदूरी करता था। इसी बीच उसकी जान-पहचान 17 साल की नाबालिग लड़की से हो गई। वो लड़की को शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा।

परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान नाबालिग और युवक दुर्गेश के प्रेम संबंधों का पता चला। तब पुलिस ने युवक के गांव यानि बालोद के खर्रा में दबिश देकर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds