व्यापारी के घर 60 लाख की चोरी, बांग्लादेशी गिरोह के शामिल होने की आशंका

दुर्ग : भिलाई स्मृति नगर में वालपेपर व्यापारी के यहां 60 लाख से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों से चंद कदम दूर है। इस चोरी की वारदात में बांगलादेशी गिरोह के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों की पहचान हो गई है।

स्मृति नगर निवासी सौरभ जैन पेशे से वालपेपर के व्यापारी हैं। उनके घर में 6 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर लगभग 60 लाख से अधिक की नगदी और सोने चांदी का सामान ले गए। सौरभ जैन ने पुलिस को बताया कि वो अपनी पत्नी ऋचा शर्मा उनके मायके छोड़ने ससुराल गए थे। 6 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपनी पत्नी को उसके मायके में छोड़ा, इसके बाद काम पर चले गए। इसके बाद वो देर रात 11 बजे अपने घर लौटा। उसने देखा कि बेडरूम की खिड़की टूटी हुई है। अंदर रखी आलमारी खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। यह देख सौरभ के होश उड़ गए। उसने तुरंत अपनी पत्नी को जानकारी दी और फिर स्मृति नगर चौकी में मामला दर्ज कराया।

व्यापारियों को देने के लिए रखे 45 लाख रुपए नगद

शिकायतकर्ता ने बताया उसने आलमारी में व्यापारियों को देने के लिए 45 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। इसके ही 25 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात भी रखे हुए थे। उसने बताया कि 2021 में उसकी शादी हुई थी। शादी जो सोने चांदी का उपहार आया था वो सारा उसने आलमारी में ऱखा था। इसके अलावा उसके पास 25 हजार रुपये कीमत की हाथ घड़ी थी, वो भी चोरी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds